कॉमनवेल्थ खेलों में देश को मिले 22 गोल्ड, हरियाणा के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण समेत 20 पदक जीते
punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 07:26 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे देश के सभी खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भारतीय खिलाडिय़ों ने 61 मेडल जीतकर देश की झोली में डाले। जो सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। खेल मंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार को जारी एक जानकारी में बताया कि इन खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने भी हर बार की तरह अपना वर्चस्व कायम रखा। कुल मेडल में से लगभग 33 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाडिय़ों की रही।
प्रदेश के खिलाड़ियों ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों का तोड़ा रिकॉर्ड
2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा ने 18 पदक जीते थे। जबकि इस बार प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश के कुल 43 खिलाडिय़ों के दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था। जिसमें महिला हॉकी टीम में 18 में से 8 खिलाड़ी हरियाणा की रही। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 20 मेडल देश को दिलवाए। जिसमें से 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं। पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, दीपक पुनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया, पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुधीर, बॉक्सर अमित पंघाल, नवीन कुमार और नीतू घनघस ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि सिल्वर मेडल के रूप में अंशु मलिक और सागर अहलावत सहित दो इंडिविजुअल और दो टीम गेम मेडल हमारे खिलाडिय़ों ने देश को दिलाए।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इसका पूरा श्रेय हमारे खिलाडिय़ों की मेहनत उनके अभिभावकों के परिश्रम और त्याग तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खेल प्रेम नीति को जाता है। जिसकी बदौलत हरियाणा केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में खेल हब के रूप में उभर कर सामने आया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयास से आज हरियाणा का हर अभिभावक अपने बच्चों को खेलो में अग्रसर होने के लिए प्रेरित कर रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चीन ने जासूसी गुब्बारा उड़ने की रिपोर्ट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ये दिशा भटका नागरिक जहाज

Magh Purnima: आज करें ये खास उपाय, जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा दरिद्रता का मुंह

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाईः 25 लाख से ज्यादा की विदेशी शराब बरामद

कर्नाटक चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और अन्नामलाई को सह प्रभारी बनाया