Record Break: हरियाणा में May महीने में जमकर बरसे मेघ, टूटा 17 साल का रिकॉर्ड....

punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 12:24 PM (IST)

हिसार: राज्य के नौ जिलों में शनिवार को जमकर वर्षा हुई, जिससे मई माह का 17 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। पूरे महीने में 59.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इससे पहले 2008 में 68 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। 

दो जून की रात से भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका चार जून तक प्रभाव रहेगा। इस दौरान झमाझम वर्षा हो सकती है। गर्मी की बात करें तो मई में ज्यादा तेवर देखने को नहीं मिले। 25 मई से शुरु हुआ नौतपा भी अभी तक बेअसर रहा। पिछले साल मई में गर्मी ने 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। 

लगातार 18 दिन तक लू चली थी। सिरसा का पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया था। 30 मई को भी सिरसा का तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस था। हिसार, जींद और नूंह में भी पारा 48 डिग्री से ऊपर था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static