Video: गुड़िया को श्रद्घाजंलि देने पहुंचे बराला, कहा- जरुरत पड़ने पर दूसरी एंजेसी को सौंपा जाएगा केस

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 12:33 PM (IST)

उकलाना(चंद्रशेखर धरणी): हिसार के उकलाना में गुड़िया से हुई दरिंदगी से लोगों में रोष है। घटना के विरोध व शोक में लोगों ने आज शहर में बाजार बंद रखें हैं। वहीं आज 24 घंटे के बाद गुड़िया के शव को दफना दिया गया। इस मौके पर पीड़ित परिवार को सांत्वना अौर गुड़िया को श्रद्घाजंलि देने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पहुंचे। बराला ने कहा कि ये बहुत ही घृणित कांड है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

 

हिसार 'गुड़िया' रेप मामला: मासूम के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला

Posted by Punjab Kesari Haryana on Saturday, December 9, 2017


बराला ने हरियाणा के नागरिकों अौर परिवार के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। अपराध करने वालों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा मिले इसके लिए एसआईटी गठित कर ली गई है। बराला ने कहा कि यदि इस केस की जांच के लिए अौर भी जांच एंजेसी लगाने की जरुरत पड़ी तो वो भी लगा दी जाएगी। 

क्राइम ग्राफ के आंकड़ों को मुद्दा बनाने पर बराला ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद लोगों की एफआईआर दर्ज होती है। पहले की सरकार में लोग थाने जाने से भी डरते थे। मौजूदा सरकार के बाद लोग पुलिस के पास अपनी समस्या लेकर जाते हैं अौर उनको इंसाफ मिलता है। उन्होंने कहा कि ये सारे समाज की बच्ची है। इस मामले में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। गुड़िया को प्रशासन दो मीटर कपड़ा नहीं दे पाई पर बराला का कहना है कि इस मामले में अगर कोई दोषी पाया गया तो सरकार अौर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static