'हुड्डा निकालना चाहते हैं किरण और सैलजा का कांटा', कांग्रेस की गुटबाजी पर सुभाष बराला का अटैक

punjabkesari.in Friday, May 17, 2024 - 05:44 PM (IST)

टोहाना(सुशील सिंगला): हरियाणा में लंबे समय से गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस पार्टी पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला व सिरसा से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अशोक तंवर ने करारा प्रहार किया है। बराला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस का बंटाधार कर दिया है। इसलिए बार-बार गुटबाजी रोकने के लिए पत्र लिखे जा रहे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा लोकसभा प्रत्याशियों के चयन में हुड्डा खेमे का काफी दबदबा देखने को मिला। इसके कारण कई कांग्रेस नेता नाराज चल रहे हैं। नेताओं की यह अंदरूनी कलह कई बार सार्वजनिक हो जाती है। जिसका लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

PunjabKesari

इसी अंदरूनी कलह को लेकर पिछले दिनों हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने  हरियाणा कांग्रेस नेताओं के नाम एक पत्र लिखा था। उन्होंने इस पत्र में गुटबाजी को हवा दे रहे कांग्रेस नेताओं को स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा कि सभी विधायकों और टिकट प्रत्याशियों को सतर्क करता हूं कि लोकसभा चुनाव परिणामों में जिनके भी क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कम हुआ या जिन लोगों की भूमिका नकारात्मक रहेगी उनका विधनसभा चुनाव में टिकट दावा कमजोर होगा।

PunjabKesari

बाबरिया के इस पत्र के भाजपा को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है। इसी को लेकर अब भाजपा कांग्रेस पार्टी हमलावर है। अब बराला ने इस मुद्दे को लपकते हुए कहा कि अशोक तंवर द्वारा कांग्रेस में रहते हुए सच्चाई से काम करने का प्रयास किया गया, लेकिन इन्हें कांग्रेस छोड़ना पड़ा। अब हुड्डा किरण चौधरी और कुमारी सैलजा का कांटा निकालने का प्रयास कर रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी कभी भी खत्म नहीं हो सकती। सुभाष बराला ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर हरियाणा में बीजेपी के कई बड़े नेता जनसभा करेंगे और सिरसा में 20 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेसी जूठ बोल रहे हैं कि सिरसा जीत रहें हैं, वे एक बात कहेंगे कि सिरसा का कमल हरियाणा में सबसे बड़ा खिलेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static