भूपेंद्र हुड्डा पर गृह मंत्री विज ने साधा निशाना, कहा-इनका आपस में नहीं गठबंधन
punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 07:41 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाढ़ राहत में सरकार को फेल बताते हुए बाढ़ का काणर सरकार का फेलियर बताया है। जिस पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जवाब दिया देते हुए कहा कि हमारी सरकार काम कर रही है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा सरकार दे रही है।
जिनकी जान गयी है उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है, जो सरकार कह रही है वो कर रही है। इसके साथ ही विज ने बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लोग क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दें। सरकार उनकी यथासंभव मदद करेगी।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के लिए INDIA का गठन हुआ है। हरियाणा में कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। जिस पर जवाब देते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा ऐसी ख्वाहिश हर आदमी पाल सकता है। हूड्डा साहब को जनता 2 बार आईना दिखा चुकी है। इनका आपस में ही गठबंधन नहीं है। इनके टुकड़े-टुकड़े हो रखे हैं। सैलजा, सुरजेवाला, किरण पूर्व को जा रहे हैं तो हुड्डा दक्षिण में जा रहे हैं। इनका आपस में ही गठबंधन नहीं है। ये खुद ही टूटे हुए हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)