जांबाज ASI देवेंद्र को किया सम्मानित, कुएं में कूदी महिला की बचाई थी जान

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2020 - 08:31 AM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी में कुछ दिन पहले घरेलू झगड़े के चलते एक महिला कुएं में कूद गई थी। जहां मौके पर पहुँच कर देवेंद्र एएसआई अपने साहस और वीरता के बल पर अपनी जान की परवाह ना करते हुए कुुुएं में उतर कर महिला को सही सलामत बाहर निकाला था। उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया है।

PunjabKesari
बता दें कि 24 अगस्त कि सुबह लगभग 8:00 बजे बाबा ज़हरगिरी आश्रम के नजदीक एक महिला ने घरेलू झगड़े के चलते कुएं में छलांग लगा दी थी। जिसकी सूचना पाकर विनोद गेट चौकी इंचार्ज देवेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे तथा अपनी जान की परवाह न करते हुए रस्सियों के सहारे कुएं में उतर कर महिला को बाहर निकाला था। उनके इस जज्बे को देखते हुए संगठनों ने देवन्द्र को सम्मानित किया है।

PunjabKesari
युवा जनकल्याण संगठन से जुड़े डॉ विनोद अंचल व संगठन के प्रधान कमल सिंह और ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे जाबांज जवान ही खाखी के सेवा सुरक्षा व सहयोग के नारे को बुलंद कर रहे हैं और लोगों में विश्वास जता रहे हैं कि पुलिस उनकी सेवा सुरक्षा व सहयोग ही नहीं जरूरत पडऩे पर जान बचाने में भी पीछे नहीं हटती है। ऐसे जाबांज को सम्मानित करते हुए हमें भी गर्व हो रहा है। उनके सम्मान से युवाओं और अन्य पुलिसकर्मियों में उनके जैसा बहादुर व समाज सेवक बनने की प्रेरणा जागृत होती है तथा संगठन की तरफ से सरकार को यह भी सिफारिश करेंगे कि ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाए।

वहीं इस मौके पर एएसआई देवेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के दिशा निर्देश पर चलते हुए मैंने अपने कर्तव्य का पालन किया है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को ईमानदारी से अपनी डयूटी करनी चाहिए। किसी की भी जान बहुत कीमती होती है। हमें किसी की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगानी ही पड़ती है। जब हम जान की बाजी लगाकर किसी की जान बचातें है तो लगता है कि किसी को जीवन दान मिला है। यह सोचकर ही मन व आत्मा को प्रसन्नता मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static