होटल संचालक का अपहरण कर मारपीट, दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 06:12 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर एरिया में होटल संचालक का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपियों ने घायल होटल संचालक को राजीव चौक पर छोड़ दिया और फरार हो गए। घायल किसी तरह से अस्पताल पहुंचा जहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान नीरज (उम्र-27 वर्ष) निवासी सैक्टर-6 धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी व लोकेश (उम्र-22 वर्ष) निवासी नेपाल हाल निवासी राधे होटल बिनोला, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नीरज भी उसी क्षेत्र में होटल चलाता है। होटल चलाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर नीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक गाड़ी भी बरामद की है। आज आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

 

पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल को बिलासपुर थाना पुलिस को अस्पताल से एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची पुलिस को घायल ने बताया था कि यह बिलासपुर-तावडू रोड पर एक होटल चलता है। जब यह बिलासपुर तावडू रोड पर था तो एक अन्य होटल चलाने वाला व्यक्ति अपने साथियों साथ आया तथा इसको कार में बैठाकर ले गया तथा इसके साथ मारपीट की तथा होटल को बंद करने की धमकी दी तथा इसको राजीव चौक पर छोड़कर बिलासपुर के आसपास दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए अब इन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static