आसमानी बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त, लाखों रूपये का हुआ नुकसान
punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 12:04 PM (IST)
चरखी दादरी (नरेंद्र) : चरखी दादरी जिले के गांव बीजना में रात को बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें लाखों रूपये का नुक्सान हो गया। आसमानी बिजली गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

2 साल पहले भी 3 लोगों की हुई थी मौत
ग्रामीणों ने बताया कि दो साल पहले भी गांव बीजना में खेतों में आसमानी बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब दोबारा ऐसी घटना होने से भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि रात को बारिश के साथ अचानक गड़गड़ाहट के साथ आसमानी बिजली गिरी। गनीमत रही कि उस समय कमरे में कोई भी व्यक्ति नहीं था। गांव बीजना के सरपंच देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से मकान में लाखों रूपये का नुक़सान हुआ जिसका प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता दी जाए और गांव में एक टीम भेजकर आसमानी बिजली की घटना से बचने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया, ताकि ऐसी घटना होने पर लोग अपना बचाव कर सकें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)