पत्नी ने संबंध बनाने से किया मना...गुस्से में पति ने उठाया ये कदम, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 09:21 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले से हैरान करने का मामला सामने आया है जहां बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। पत्नी का कसूर केवल इतना था कि उसने पति से शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। पति को यह सहन नहीं हुआ और गुस्से में पत्नी पर चाकू से वार कर दिया। उसके बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़ कर घर से भाग गया। घायल महिला को बादशाह खान सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार मीनू (32) की शादी 2011 में बुलंदशहर कस्बा बुगरासी के रहने वाले राजबीर सिंह हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ फरीदाबाद आ गई और यहां ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कालोनी में रहने लगी। मीनू के मुताबिक उनका पति शराब का आदी है जिसके चलते उसने 4 साल पहले भी उसके साथ शराब के नशे में मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था, तब उसने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। तब से उसका और उसके पति का दहेज और तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। 6 महीने पहले उसने कोर्ट में बच्चों के पढ़ाई और घर-खर्च के लिए कोर्ट में केस डाला था। 

आरोप है कि इसके बाबजूद उसका पति बच्चों से मिलने के बहाने उनके घर पर आया करता था और बच्चों से मिलकर चला जाता था। मीनू के मुताबिक 17 नवंबर को कोर्ट ने उन्हें तलाक से पहले फिर से विचार विमर्श कर एक साथ रहने के लिए समय दिया था। महिला ने बताया कि शनिवार देर शाम उसका पति राजबीर घर आया और उस पर 25 तारीख को फैसला करने की कहते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, जिस पर उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज राजबीर ने चाकू नुमा चीज से उसके पेट में वार कर दिया और भाग गया। फिलहाल उसका बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static