सीएम सिटी में रिश्तों का खून- पति ने पत्नी का गला दबाकर मार दिया

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 05:21 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): हरियाणा की सीएम सिटी करनाल में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक प्रवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी का हत्या उसका गला दबाकर कर दी और मौके से फरार हो गया। वहीं इस वारदात की खबर तब मिली जब मकान मालकिन ने पुलिस में शिकायत दी। फिलहाल, पुलिस ने मृतक महिला का शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है व मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास एक सुनीता नाम की महिला उनके पास शिकायत लेकर आई थी कि, करनाल के मंगलपुर चौक के पास उसके मकान में बिहार से आया दंपति रहा करता था। बीती रात ही उनकी आपस में लड़ाई हो गई। झगड़े के बाद पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। 

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। यहां घर की छत पर महिला की लाश मिली, वहीं महिला का पति घर फरार मिला। जिसके चलते हत्या की आशंका उसपर जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस और एफएसएल की टीम ने सीन ऑफ क्राइम की छानबीन की है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static