वोट मांगने नहीं जनता को वोट की ताकत का एहसास करवाने आया हूं: बलराज कुंडू

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 06:26 PM (IST)

हिसार: वर्तमान सरकार ने मौलिक अधिकारों पर कैंची चला दी है।  आज सरकार तानाशाही से हर चीज को अपने कंट्रोल में करना चाहती है। लोकतंत्र को खतरे में डाला हुआ है। लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची हुई है। लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों के लिए जनता को अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा। क्योंकि वोट के बल पर ही जनता अपना भविष्य चुनती है। आज मैं वोट मांगने नहीं जनता को वोट की ताकत का एहसास करवाने आया हूँ। क्योंकि सोच बदलेगी तभी हालात बदलेंगें| ये शब्द जन जागृति यात्रा के नेतृत्व कर्ता विधायक महम बलराज कुंडू ने आज य़ात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

जनसेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू की अगुवाई में आज जनजागृति यात्रा तेरहवें दिन उकलाना के गांव पाबड़ा से गांव किनाला, साहू, भैरी अकबरपुर, उकलाना मंडी, सुरेवाला चौक, जाजनवाला होते हुए गांव दनौदा खुर्द पहुंची। आज य़ात्रा ने 5 ज़िलों, 12 विधानसभाओं से होकर अपने 13वें दिन 300 किलोमीटर से ज्यादा का सफर पूरा कर लिया, जो अपने आप में विशेष मायने रखता है।रोजाना करीब 25 से 30 किलोमीटर विधायक बलराज कुंडू और सैंकड़ों यात्री पैदल चल रहे हैं। आज़ पूरे रास्ते जगह जगह य़ात्रा का जोरदार स्वागत हुआ और पुष्प गुच्छ, पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर, फलों से तोलकर जन जागृति यात्रा के नायक महम विधायक बलराज कुंडू का जोरदार अभिवादन किया गया,  जैसे जैसे यात्रा चंडीगढ़ की ओर बढ़ रही है, यात्रा में लोगों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है।

वहीं लोगों की भारी भीड़ जनसेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू को सुनने पहुंच रही है। आज ग्रामीणों में महम विधायक भाई बलराज कुंडू को लेकर गजब का आत्मीय भाव देखा गया और यात्रा में लोगों का जोश और जुनून बेहद उत्साह वर्धक रहा। जन जागृति यात्रा में लोगों के बढ़ते रूझान से गदगद महम विधायक बलराज कुंडू ने प्रदेश की जनता का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की दरकार है ना की केवल सत्ता परिवर्तन की।यह राजघरानों का जो खेल है, इसको बंद करना होगा और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। 

   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static