कोई भी शिकायत दोबारा आई तो अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा: विज
punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 07:48 PM (IST)

अंबाला(अमन): हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने जनता कैंप लगा प्रदेशभर के लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान सभी रेंज के डीएसपी भी मौजूद रहे। विज ने आदेश दिए कि जो भी शिकायत दोबारा आएगी तो अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा। विज के जनता कैंप में आज भी काफी भीड़ देखने को मिली है।
शिकायतें कितनी भी हो सुनकर ही जाएंगे: विज
बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज के जनता कैंप में आए दिनों भीड़ बढ़ती जा रही है। आज भी प्रदेशभर से लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। जनता कैंप में हर रेंज से एक डीएसपी भी मौजूद रहे। जिसको लेकर विज ने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई। अनिल विज का जनता कैंप पिछले सप्ताह रात9:30 बजे तक चला था। इस बार भीड़ ज्यादा दिखाई दी। जिस पर विज ने कहा चाहे अगला दिन क्यों न शुरू हो जाए। वो एक-एक करके शिकायतें सुनकर ही जाएंगे।
मोदी जी ने अपने जन्मदिन रिटर्न गिफ्ट दिया है
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर 8 चीतों को नामीबिया से भारत लाए जाने पर विज ने कहा आज मोदी जी ने अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट दिया है। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सौ से ज्यादा छात्र- छात्राओं को फर्जी जॉब लेटर सौंपने के मामले पर विज ने कहा पश्चिम बंगाल में जिस तरह की सरकार बनी हुई है। जिस तरह की कारगुजारिया हो रही हैं। वहां कुछ भी हो सकता है।
केजरीवाल जनता को लुभावने सपने दिखाते है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सब्सिडी वाले ब्यान को लेकर एक बार फिर से अनिल विज के निशाने पर आ गए हैं। विज ने कहा ये देश को बर्बाद करना चाहते हैं। ऐसी ऐसी घोषणायें करते हैं जिससे देश कमजोर हो रहा है। लोगों को लुभावने सपने दिखाते हैं करते कुछ नहीं है। जो ये करते हैं वो जनता के सामने आ गया है। शराब कांड सामने आया और एक विधायक इनका अंदर चला गया पंजाब में पहले से ही एक विधायक जेल में हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Corona Update: भारत में कोरोना से राहत, बीते 24 घंटे आए 80 केस...ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ा

Recommended News

अडाणी समूह की कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन तीन दिन में 5.56 लाख करोड़ रुपये घटा

भारतीय-अमेरिकी कोनराड वाशिंगटन स्टेट डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष बनने वाली पहली दक्षिण एशियाई

सैन्यकर्मी के लिए वायुसेना के विमान से हृदय को इंदौर से पुणे पहुंचाया

चीन को आधुनिक चिप हासिल करने से रोकने के लिए जापान और नीदरलैंड ने अमेरिका से किया करार