अकेले दुष्यंत की सरकार बनती तो किसानों के कर्ज भी माफ होते: नैना

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 01:24 AM (IST)

भिवानी (अशोक): कर्ज माफी की बाट जोह रहे किसानों को बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि भिवानी पहुंची नैना चौटाला ने कहा है कि अकेले दुष्यंत चौटाला की सरकार बनती तो पहली कलम से किसानों के कर्ज माफ होते, लेकिन अब तो मिलकर चलना होगा। साथ ही कहा कि लोग जो काम बताएंगे वो सभी काम होंगे और दुष्यंत चौटाला लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला भिवानी देवीलाल सदन में पहुंची। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके काम प्राथमिकता के आधार पर होंगें। साथ ही कहा कि जेजेपी व भाजपा की संयुक्त सरकार के मंत्रीमंडल का गठन होने के बाद मंत्रियों ने कामकाज संभाल लिया है। अब हर विभाग के कार्यों में तेजी आएगी।

मीडिया से रूबरू हुई नैना चौटाला ने कहा कि सूबे में किसानों, युवाओं व पंचायतों में बुहत सी समस्याएं हैं, जिनका अब मंत्रीमंडल विस्तार के बाद प्राथमिकता से समाधान होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार धान की खरीद में लगी है। नैना चौटाला ने किसानों की कर्ज माफी के वायदे पर कहा कि अकेले दुष्यंत की सरकार बनती तो वो पहली कलम से किसानों के कर्ज माफ करते, लेकिन अब तो मिलकर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार सबसे पहले दोनों पार्टियों के 72 वायदों को पूरा करने का काम किया जाएगा। साथ ही कहा कि कहा कि लोग जो भी काम बताएं। उन्होंने जल्दी से जल्दी पूरा किया जाएगा। नैना ने कहा कि सासंद रहते दुष्यंत ने सबसे ज्यादा काम किया। अब भी वो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static