हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की अहम घोषणाएं, यहां पढ़ें

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 03:22 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के 55 वर्ष पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अहम घोषणाएं की। उन्होंने रजिस्ट्री सहित जेल में बंद कैदियां को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजिस्ट्री करने की पावर आज से एसडीएम और सीटीएम को दे दी गई है। इसके साथ रजिस्ट्री के लिए 92 नए दफ्तर खोले जाएंगे। इससे लोगों की भीड़ भी कम होगी औ भ्रष्टाचार भी नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने 250 कैदियों की छह माह तक की सजा माफ करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। आज से ही कैदियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसके साथ उन्होंने  पुरानी कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन जारी करने, नए साइबर पुलिस थानों की स्थापना, पुलिसकर्मियों के लिए द्विवार्षिक चिकित्सा जांच, पंचायत संरक्षक योजना की शुरुआत करने की घोषणा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पेपर लीक और नौकरियों में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह को जड़ से खत्म करने का काम किया है। इससे पहले भी पेपर लीक होते रहे हैं, लेकिन इनको दबा दिया जाता था। हमने ऐसा नहीं किया, आरोपियों को पकड़ा है। हर गलत कार्य को उनकी सरकार उजागर करने का काम करेगी। हर साल सीईटी की परीक्षा अब ली जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। 18 जिलों में काम पूरा हो चुका है। साढ़े 29 लाख घरों में अब तक पानी पहुंचाया जा चुका है। प्रदेश में कुल 31 लाख घर हैं। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास के लिए लक्ष्य निर्धारित किए। प्रदेश की विकास यात्रा अच्छी रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के बनने के बाद लोगों ने काफी अफवाहें फैलाई थी। हमने हर भ्रम को दूर किया, आज हरियाणा में हर स्तर का विकास हुआ। हरियाणा में बीजेपी की योजनाओं ने जमीनी स्तर पर विकास किया। बिजली हो पानी हो हर प्रकार की सुविधाएं हरियाणा में है। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति बनाई। पारदर्शी सरकार के तहत ई गवर्नेंस की शुरुआत की। 7 साल में हरियाणा के गांव में खुशियां आई। पढ़े-लिखे लोगों के लिए सक्षम योजना चलाई।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए परियोजनाएं शुरू की। एक लाख रुपये से कम आये वालों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने हर समस्या को दूर करने के लिए गहन कदम उठाए। 7 सालों में हमारी सरकार ने तेजी से काम किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static