चरखी दादरी में ससुराल पक्ष से तंग होकर महिला पंच ने उठाया खौफनाक कदम, पति -सास समेत 4 पर मामला दर्ज
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 03:58 PM (IST)
चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छपार गांव में एक महिला पंच ने ससुराल पक्ष के प्रताड़ित किए जाने पर अपनी जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 29 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। ज्याेति गांव की महिला पंच थी। उसका एक 9 साल के बेटा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर ज्योति ने बाथरूम में बंद होकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई। वहीं बेटी की मौत की खबर सुनकर मायके वालों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है। मायके वालों के बयान के आधार पर ज्योति की सास, पति, ससुर व जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगो की कार्रवाई मेंं जुट गई है।