हरियाणा में बेटों ने जीते जी करवाया मां का 'ब्रह्मभोज', विदाई में बंटे 3-3 किलो लड्डू... वजह है बेहद खास

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 01:42 PM (IST)

फतेहाबाद: फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां गांव में एक परिवार ने समाज के सामने अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपनी 80 वर्षीय मां खजानी देवी का जीवित रहते ही ब्रह्मभोज करवाया। 9 लाख की लागत से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में रिश्तेदार व परिचित पहुंचे। मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई जबकि विदाई के समय प्रत्येक अतिथि को 3 किलो लड्डू भेंट किए गए।


समारोह के दौरान डी.जे. कर्की धुन पर परिवार और रिश्तेदारों ने जमकर नृत्य भी किया। परिवार का कहना है कि किसी व्यक्ति का सम्मान उसके निधन के बाद करने से बेहतर है कि उसे जीवित रहते ही सम्मान और प्यार दिया जाए ताकि वह स्वयं अपने सम्मान को देख और महसूस कर सके। इसी सोच के साथ यह अनोखा आयोजन किया गया जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। खजानी देवी के परिवार में कुल 8 बेटे-बेटियां हैं। उनके पति मौजूराम का करीब 20 वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार कई पीढ़ियों से लोहे के औजार बनाने के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और आज भी इसी कार्य को आगे बढ़ा रहा है। परिजनों ने बताया कि खजानी देवी आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करती हैं। उनके 13 पोते-पोतियां और 11 दोहते-दोहितियां हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static