हरियाणा में प्रशासन ने कच्चे कर्मचारियों का रोका रास्ता, सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे कुरुक्षेत्र

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2024 - 12:46 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रंदीप रोर): हरियाणा में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे कच्चे कर्मचारियों को रविवार को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास का घेराव करने के लिए पहुंचना था, लेकिन उससे पहले ही प्रशासन ने उन्हें रास्ते में रोक हिरासत कर लिया।

PunjabKesari

बता दें कि कर्मचारियों को करनाल से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च करना था और मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ पर पड़ाव डालना था। वहीं रविवार को कुरुक्षेत्र में सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुबह कर्मचारी कुरुक्षेत्र में उमरी चौक पर इकट्ठा हुए। जिसके बाद वहां से मुख्यमंत्री आवास कुरुक्षेत्र की तरफ बढ़ने लगे। जिसको देखते हुए प्रशासन ने उन्हें उमरी चौक पर ही रोक कर हिरासत में ले लिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static