सनसनीखेज वारदात: पत्नी को लेने ससुराल गए दामाद को ससुराल पक्ष के लोगों ने जिंदा जलाया

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 11:15 AM (IST)

कैथल : कैथल जिले के गांव शिमला में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दामाद को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को उसके मायके से लेने गया था। इससे लड़की वाले भड़क गए और उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। उसके बाद उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी।

मृतक के भाई शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन भाई और चार बहनें है। उसके भाई राजीव कुमार की शादी सकीना शिमला जिला कैथल के साथ करीब चार साल पहले हुई थी। उसी परिवार में उसकी बहन साहिल कुमारी की शादी शिमला निवासी सागर के साथ हुई थी। उसकी भाभी सकीना उसके भाई राजीव के साथ परिवार से अलग होने के लिए झगड़ा करती थी। इसके बाद एक साल से उसका भाई राजीव और सकीना जींद में रहने लगे थे। उनका एक लड़का करीब तीन साल का है। राजीव और सकीना में अक्सर झगड़ा होता था। 

शिव कुमार ने कहा कि करीब दो महीने पहले सकीना राजीव के साथ झगड़ा करके अपने मायके अपने माता-पिता के पास गांव शिमला चली गई। उसका बहनोई सागर राजीव को कहता था कि तू गांव शिमला आएगा तो तुझे देख लेंगे। रविवार को उसका भाई राजीव सकीना को लेने के लिए गांव शिमला गया था। शिमला में उनकी बहन साहिल, राजीव की पत्नी सकिना, केलो देवी, चंद्रभान, सागर ने राजीव के साथ मारपीट की और तेल छिड़क कर आग लगा दी। इससे राजीव की मौके पर ही मौत हो गई।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static