तांत्रिकों के चक्कर में सुहागरात को दुल्हन का गैंगरेप, ससुरालियों पर मामला दर्ज (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 06:11 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): प्रदेश में महिलाओं के प्रति लोगों की सोच लगातार गिरती जा रही है। दरिंदे बेखौफ होकर महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ कर रहे हैं। एेसा ही एक मामला यमुनानगर से सामने अाया है, जहां एक दुल्हन के साथ सुहागरात में ही गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने जिन तांत्रिकों को पूजा पाठ के लिए बुलाया था। उसकी मानसिक हालत ठीक करने की बात कहकर उसके साथ गैंगरेप किया। उस रात उसके पति की बजाए जेठ और ननदोई ने भी रेप किया।

घटना को अंजाम देकर अारोपियों ने विवाहिता के कपड़े जला दिए। इस बात का शुलासा तब हुअा जब माइके वाले अपनी बेटी से मिलने पहुंचे। तब बेटी ने उन्हें अापबीति सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने सीधे पुलिस में इस बात की शिकायत दी। पुलिस ने नवविवाहिता के पिता की शिकायत पर महिला के जेठ, ननदोई, पति, सास व ससुर को नामजद करते हुए अन्य पर दर्ज किया है।

PunjabKesari

परिजनों के अनुसार ससुराल वालों ने जिन तांत्रिकों  को बुलाया था उन्होंने ने भी  उसकी बेटी के साथ गैंगरेप किया। यह एक दिन नहीं बल्कि तीन दिन तक ससुराल में उसकी बेटी के साथ होता रहा। आरोप है कि वहां पर उसकी बेटी को नशा दिया गया और खाने के लिए भोजन तक नहीं दिया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static