‘स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर को बीमारी का घर बना दिया’

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 12:02 PM (IST)

फरीदाबाद(सूरजमल): प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कानून और व्यवस्था प्रदेश में चरमरा कर रह गई है, जिसके कारण अपराधों में दिन प्रतिदिन वृद्धि हुई हैं। वहीं सरकार के वायदे बेरोजगारों को रोजगार केवल मुंगेरीलाल के सपने साबित हुए हैं। प्रदेश सरकार युवा बेरोजगारों को रोजगार देने में बिल्कुल असमर्थ रही है। 
यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सैक्टर-17 स्थित ओबीसी सैल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एडवोकेट सुनील नागर के निवास पर आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल से भाजपा सरकार फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का सपना लोगों को दिखाती रही। स्मार्ट सिटी के स्थान पर शहर में गंदगी के ढेर, आगरा और गुडगांव कैनाल में काले पानी का बहाव, टूटी सड़कें, चरमराती बिजली व्यवस्था के कारण फरीदाबाद को सरकार ने बीमारी का घर बना दिया है। सरकार तो शहर को स्मार्ट सिटी नहीं बना पाई लेकिन फरीदाबाद के लोग अब स्मार्ट हो गए हैं। समय आते ही भाजपा सरकार को उखाड फैंककर कांगे्रस का परचम फराएंगे।  तंवर ने कहा कि पिछले 4 साल से भाजपा सरकार कहां सोई हुई थी जब महिलाओं पर उत्पीडऩ जारी थे। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक, ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश भडाना, बलजीत कौशिक, विकास चौधरी, एस.एल. शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान बॉबी रावत, राजेश, पूर्व बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी, एम.पी. नागर, विजय कौशिक, अनिल शर्मा, दुष्यंत नागर, सहित अनेक नेता उपस्थित थे। '


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static