''चांद पर उतरा भारत का चंद्रयान'', हरियाणा की बहू ने देशवासियों को सुनाई खुशखबरी...झूम उठा राष्ट्र

punjabkesari.in Thursday, Aug 24, 2023 - 09:58 AM (IST)

अंबाला : चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड हो गया, यह देशवासियों और इसरो की पूरी टीम की सफलता है। ये कहना है आरुषि सेठ का। इसको सुनते ही देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीय झूम उठे है।

PunjabKesari

बता दें कि आरुषि सेठ इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं और चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर कंट्रोल यूनिट में कार्यरत हैं। बुधवार को जब चंद्रयान-3 की लैंडिंग का काउनडाउन शुरू हुआ तो देश को इसरो की तरफ से आरुषि सेठ ही कार्यक्रम के बारे में बता रहीं थी। 

दरअसल आरुषि सेठ हैदराबाद की रहने वाली हैं। उनकी शादी अंबाला के सेक्टर-9 निवासी सिद्धार्थ शर्मा से हुई है। सिद्धार्थ का पैतृक गांव थंबड़ है। ऐसे में जैसे ही चंद्रमा की धरती पर चंद्रयान उतरा गांव थंबड़ और आरुषि के ससुराल में खुशी की लहर दौड़ गई। सिद्धार्थ और आरुषि इंडियन इंस्टीट्यूट आफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईआईएसटी) से पढ़े हैं। इसके बाद आरुषि इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बन गईं। सिद्धार्थ आईआईएसटी अंतरिक्ष क्षेत्र में कार्य करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी में वर्तमान में काम कर रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static