चर्चित गुरमीत हत्याकांड : जींद के युवक की यमुनानगर में की थी हत्या, 2 को उम्रकैद
punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 10:31 AM (IST)

यमुनानगर: थाना प्रतापनगर क्षेत्र के चर्चित गुरमीत हत्याकांड में अदालत ने शुक्रवार को संदीप उर्फ बिन्नी और बिन्टू पुत्र पप्पू को दोषी करार दिया। घटना 29 दिसंबर 2023 की है, जब जिला जींद निवासी 20 वर्षीय गुरमीत की हत्या कर शव को कलेसर जंगल में फेंक दिया गया था।
मंगलवार को दोनों आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जींद निवासी गुरमीत मजदूरी करता था। 4 दिसंबर 2023 को आरोपी संदीप और बिन्टू उसे ट्रक पर घुमाने ले गए। 17 दिसंबर को गुरमीत ने घर फोन कर बताया कि आरोपी शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। 26 दिसंबर को कलेसर जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। परिजनों का आरोप था कि रंजिश के चलते आरोपी संदीप और बिन्टू ने गुरमीत की गला घोंटकर हत्या की।
पुलिस ने मौके से रस्सी, मिट्टी, खून और रजाई का कवर कब्जे में लिया। जांच में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना स्थल की निशानदेही कराई। उप जिला न्यायवादी सुधीर सिन्धर ने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया।