शंभू बॉर्डर पर पहुंचे इनेलो कार्यकर्त्ता, पुलिस ने दिया धारा 144 का हवाला

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 04:05 PM (IST)

अंबाला(कमल मिड्ढा):चौटाला की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में इनेलो कार्यकर्त्ता पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। इनेलो कार्यकर्त्ताअों ने पुलिस बल को तोड़ने का प्रयास किया। इनेलो कार्यकर्त्ता बैरियर के ऊपर चढ़कर पंजाब की सीमा पार करने का प्रयास कर रहे हैं। पंजाब पुलिस ने इनेलो कार्यकर्त्ताअों को धारा 144 का हवाला दिया। पंजाब पुलिस मोर्चा संभालते हुए इनेलो कार्यकर्त्ताअों से आगे न बढ़ने की अपील कर रही है। पंजाब पुलिस ने इनेलो कार्यकर्त्ताअों को अपील की है कि अगर उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया तो मजबूरन पंजाब पुलिस को कार्यकर्त्ताअों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना पड़ेगा। पंजाब पुलिस भारी सुरक्षा बल के साथ पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर तैनात है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static