इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग 2 मई को कुरुक्षेत्र में  अशोक अरोड़ा

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 09:50 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग 2 मई को कुरुक्षेत्र में बुलाई गई है। कुरुक्षेत्र में होने वाली इस मीटिंग में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला व हलका प्रधान और जिला सैल संयोजक भाग लेंगे।

अरोड़ा ने कहा कि मीटिंग में प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें एस.वाई.एल. निर्माण के लिए होने वाले जेल भरो आंदोलन और 2 अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान दलितों पर दर्ज केसों को सरकार द्वारा वापस लेने के लिए दबाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

अरोड़ा ने यह भी कहा कि प्रदेश में गेहूं के सीजन में अभी तक लगभग 2000 एकड़ फसल आग लगने के कारण जल चुकी है जिससे किसानों को करोड़ों का नुक्सान हुआ है। इनैलो किसानों के हुए नुक्सान की भरपाई के लिए सरकार से बातचीत की रूपरेखा भी तैयार करेगी ताकि किसानों को जायज मुआवजा दिलवाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश राज्य स्तरीय बैठक में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static