रोहतक: इनैलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने दिए सामूहिक इस्तीफे

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 03:06 PM (IST)

रोहतक: चौटाला परिवार के बीच चल रही रार अब पूरी तरह से खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को इनैलो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफे दे दिए लेकिन इस दौरान जिला कार्यालय में जमकर बवाल हुआ। कार्यकारिणी सदस्यों ने अजय और दुष्यंत चौटाला के नारे लगाते हुए अपने इस्तीफे दिए। इस दौरान कई कार्यकत्र्ताओं ने कार्यालय में लगे इनैलो के झंडे और अभय चौटाला के फोटो को उतार कर फैंक दिया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सतीश नांदल की नेम प्लेट भी उखाड़ कर फैंक दी।

 कुल मिलाकर कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर लगभग अपना कब्जा कर लिया। हालांकि, इस दौरान जिलाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी तो शुरूआत है। 10 दिसम्बर को पार्टी का ऐलान होने के बाद वे अभय वाली इनैलो का नामोनिशान मिटा देंगे। एक साजिश के तहत अजय व दुष्यंत को पार्टी से निष्कासित किया है लेकिन पूरे प्रदेश की जनता उनके साथ है। आगामी चुनाव में इनैलो के षड्यंत्र और साजिश रचने वालों को इसका प्रमाण भी मिल जाएगा। आज करीब 250 कार्यकर्ताओं ने अपने इस्तीफे दिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static