JJP को लगा एक और झटका, जजपा के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने की इस्तीफा देने की घोषणा

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 01:21 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला से जन नायक जनता पार्टी को पहला झटका लगा है। जजपा के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने जजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला को भेजने की बात कही है। 

PunjabKesari

हरपाल कंबोज ने कहा वह निजी कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके पार्टी से मनभेद हैं, मतभेद नहीं। उन्होंने कहा कि वह अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं, आगे का फैसला टीम से बातचीत करके लेंगे। 

गौरतलब है कि हरपाल कंबोज 2019 में अंबाला शहर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला व जजपा से हाल ही में अलग हुए निशान सिंह के नजदीकी माने जाते थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegrm पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static