घर के बाहर खेलता मासूम हुआ गायब, आधी रात पार्क में मिला अर्धनग्न शव

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 01:58 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के देवीदास पुरा क्षेत्र में पांच साल का मासूम देर शाम घर से लापता हो गया था जिसका शव अर्धनग्न अवस्था में घर से कुछ दूर पार्क में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि मासूम आयन सोमवार देर शाम को घर से बाहर खेल रहा था। उसी दौरान उसे किसी ने चीज दिलाने के बहाने बुलाया और बाहर की ओर ले गया। जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। रात करीब 12 बजे उसका अर्धनग्न शव पार्क में पड़ा मिला। बच्चे के गले पर निशान मिले। उसके साथ कुकर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि कुकर्म करने में असफल होने पर ही उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static