यमुना में प्रदूषण समाप्त करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 01:38 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुना लगातार दूषित होती जा रही है। सीवरेज व गंदे नालों का पानी यमुना व पश्चिमी यमुना नहर में गिराया जा रहा है। इसी को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने यमुनानगर में अधिकारियों की बैठक ली और आदेश दिए कि यमुना में बिना शुद्ध किए सीवरेज का पानी एवं जहरीला पानी डालना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कारवाई की जाए।

यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया की बोर्ड के चेयरमैन ने यमुना नगर में चार से पांच जगह दौरा किया। एसटीपी प्लांट देखें। उन्होंने यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए तय समय सीमा में कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए। पार्थ गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ पब्लिक हेल्थ, नगर निगम को भी सीवरेज के कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यमुनानगर जगाधरी में सर्वे करके नगर निगम व पब्लिक हेल्थ द्वारा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जिस पर जल्दी अमल के लिए सरकार को भेजा गया है।

यमुना में अभी भी यमुनानगर में गंदे नाले सीधे जा रहे हैं। बिना शुद्ध पानी यमुना में गिराया जा रहा है ।जिसके चलते एनजीटी ने भी प्रदेश सरकार को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने यमुनानगर में दौरा करक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब देखना होगा इस पर कब तक और किस तरह से अमल हो पाता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static