झज्जर:18 मार्च से 21 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 09:38 AM (IST)

झज्जर:जाट आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है, जिसके चलते उन्होंने 18 मार्च से 21 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है और SMS सेवाओं पर भी रोक लगा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने शराब के ठेकों को भी बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जानकारी मिल रही है कि फतेहाबाद प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू की है। वहीं हांसी में सुरक्षा के चलते अर्धसैनिक बलों की 2 और कंपनियां बुला ली गई हैं। कंपनियां सशस्त्र सीमा बल की हैं। दूसरी तरफ पानीपत में प्रशासन ने अफसरों-कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। शनिवार सुबह अफसरों और कर्मियों की लघु सचिवालय में बैठक बुलाई गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जाट आंदोलन के प्रति गम्भीर नहीं हैं। पानीपत में किसी भी मांग पर सहमति नहीं बनी थी। जिसके बाद अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा था कि प्रदेश में धरने जारी रहेंगे और 20 मार्च को दिल्ली संसद कूच होगा, जिसको लेकर प्रशासन ने यह कदम उठाए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static