बारिश से भीगे गेहूं मामले की जांच जारी, बयानबााजी करने पर इंस्पेक्टर को थमाया नोटिस
punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 10:08 AM (IST)
रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): कोसली अनाज मंडी में रखे गेहूं के बारिश में भीगने मामले की जांच जिला प्रशासन करवा रहा है और यह जांच कईयों के लिए मुसीबत बन चुकी है। वहीं इस मामले में बयानबाजी करने पर खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक इंस्पेक्टर को विभाग ने नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है।
मालूम हो कि मई माह के तीसरे सप्ताह में आए ताऊ तूफान के दौरान हुई बारिश से अनाज मंडी में रखा गेहूं भीग गया था। शिकायत होने पर जिला प्रशासन ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत से स्पष्टीकरण मांगा था। बाद में पता चला भीगा गेहूं बांटने के लिए डिपो भेज दिया गया। इस पूरे मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं और गेहूं को जांच के लिए भेजा गया है।
इसी मामले में इंस्पेक्टर भारत शर्मा के बयानबाजी करने पर नियंत्रक अशोक रावत ने नोटिस थमाकर तीन दिन में जवाब पेश करने को कहा है। अशोक रावत का कहना है गेहूं की रिपोर्ट आनी बाकी है और इसके पहले बयानबाजी करने पर नोटिस दिया गया है। एसडीएम रविंद्र यादव का कहना है कि जांच की सारी औपचारिकता पूरी हो गई है। जो सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं उसकी रिपोर्ट आने के बाद इसे डीसी को सौंप देंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
जरनैल सिंह ने कांग्रेस द्वारा नोटिस जारी करने की बात को नकारा, कहा- मुझे अभी तक कोई Notice नहीं मिला