IPS मनोज यादव ने संभाला कार्यभार, 16 साल बाद फिर लौटे हरियाणा(VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Feb 21, 2019 - 04:16 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): पंचकूला स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय में हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक के तौर पर IPS  मनोज यादवा ने आज कार्यभार संभाला है। मनोज यादव 16 साल बाद हरियाणा में डीजीपी बनकर लौट रहे हैं। यूपीएससी की ओर से भेजे पैनल में शामिल 3 आईपीएस में से मनोज यादव को सरकार ने दो साल के लिए हरियाणा का डीजीपी बनाया है।

PunjabKesari, manoj yadav

हरियाणा में 21 अगस्त 1989 को जॉइन करने वाले यादव मूलत: यूपी के अलीगढ़ के हैं। फरवरी 2003 में वे डीआईजी की रैंक लेकर आईबी में डेपुटेशन पर गए थे। मनोज यादव प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति मेडल से भी सम्मानित हो चुके हैं। जिनके रिटायरमेंट होने में करीब साढ़े छह साल बाकी है।

PunjabKesari, Welcome

वहीं उऩ्होंने DGP पद की दौड़ में शामिल नौ सीनियर IPS अधिकारियों को पछाड़ते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। मनोज यादव गैरविवादित अफसर हैं। जिन्होंने चंडीगढ़ में एसपी ट्रैफिक और एसपी सुरक्षा के पद पर रहने के बाद  हरियाणा के कई जिलों में एसपी के पद पर कार्य किया है।

IPS मनोज यादव ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि पूरी सच्चाई और निष्ठा के साथ अपना कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि 16 वर्ष पहले यहीं से इंटेलिजेंस में गया था, लेकिन आज फिर उसी जगह वापस लौटा हूं। जिसकी उन्हें बेहद खुशी हैं। वहीं प्रदेश की जनता को लेकर उन्होंने कहा कि यहां की जनता कर्मठ हो जो केवल कर्म में विश्वास रखती है। हरियाणा पुलिस की कार्यशैली भी कुछ ऐसी ही है जो बेहद कर्मठ हैं।  

हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि वे मेरा घर है। वे इससे कभी भी दूर नही रहे। उन्होंने कहा कि 16 साल पहले जहां से मैं डेपुटेशन करके गया था वहीं अब मेरी नियुक्ति की गई है। मुझे हरियाणा पुलिस पर बेहद गर्व है। वहीं लोकसभा चुनावों पर उन्होंने कहा कि चुनाव सर पर हैं। यही प्रयास रहेगा कि चुनाव निष्पक्ष हो और पुलिस इस पर बेहतर काम करे। मनोज यादव ने कहा कि मैं हरियाणा सरकार का अभारी हूं जिन्हेंने मुझे इस काबिल समझा और प्रदेश की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर दी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static