जवाहर यादव होंगे सीएम के नए ओएसडी, दूसरी बार होगी सीएमओ में एंट्री
punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 09:30 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) हरियाणा सरकार ने जवाहर यादव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नया ओएसडी (विशेष कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया है। जवाहर यादव की दूसरी बार सीएमओ में एंट्री हो रही है। मंगलवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जवाहर यादव के नियुक्ति आदेश जारी किए।
बता दें कि साल 2014 में जब भाजपा हरियाणा में सत्ता में आई थी तो जवाहर यादव पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिनकी मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहली तैनाती हुई थी। जवाहर यादव सीएम के प्रिंसिपल ओएसडी रहे नीरज दफ्तुआर के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे। नीरज ने पिछले साल अक्टूबर में सीएमओ को अलविदा बोल दिया था। उनके जाने के बाद से ओएसडी का पद खाली था। जवाहर यादव की गिनती सीएम के करीबियों में होती है। पहले कार्यकाल में जवाहर यादव को प्रदेश के कई मंत्रियों व विधायकों के विरोध के चलते सीएमओ से हटाना पड़ा था।
सीएमओ से बाहर होने के बाद मुख्यमंत्री ने जवाहर यादव को हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त कर दिया था। हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन का कार्यकाल पूरा होने के बाद वे लम्बे समय तक भाजपा संगठन में एक्टिव रहे। पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री लगातार नियुक्तियां कर रहे हैं। इससे पूर्व सीएम पंचकूला निवासी तरुण भंडारी को पब्लिसिटी एडवाइजर लगाया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तान अपने यहां हिंसा के लिए अफगानिस्तान को दोषी न ठहराए:तालिबान

मिशन 2024: पार्टी का मनोबल बढ़ाने के लिए फरवरी में पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह

जेएनयू ने विवादों के बावजूद मौजूदा सुरक्षा कंपनी के अनुबंध का नवीनीकरण किया

थाने में हुई सब इंस्पेक्टर की गोद भराई की रस्म, शाहगंज पुलिस की हो रही हर तरफ चर्चा