जियो ट्रू 5जी सेवाएं कुरुक्षेत्र के ब्रह्मा सरोवर क्षेत्र में लॉन्च, तीर्थयात्रियों को हाई स्पीड डाटा का मिलेगा लाभ
punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 09:31 PM (IST)

चंडीगढ़: रिलायंस जियो ने कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में अपनी ट्रू 5जी सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। अब ब्रह्म सरोवर आने वाले तीर्थयात्री दूर-दराज के स्थानों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को जियो की हाई स्पीड, लो लेटेंसी ट्रू 5G सेवाओं का उपयोग करके बहुत आसानी से दर्शन करने में मदद कर सकते हैं। इससे उन्हें वीडियो कॉल करते समय कई लाभ मिलेंगे जैसे की कोई बफरिंग नहीं और कोई विलंबता भी नहीं है।
ब्रह्मा सरोवर, जो ब्रह्मांड के निर्माता भगवान ब्रह्मा से जुड़ा है, एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान है। प्रसिद्ध सर्वेश्वर महादेव मंदिर ब्रह्म सरोवर के बीच में है । इसके अलावा, वार्षिक गीता जयंती समारोह भी ब्रह्म सरोवर के तट पर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, जियो के प्रवक्ता ने कहा, “पवित्र ब्रह्म सरोवर एरिया में जियो ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च करके हम बेहद उत्साहित हैं। यह लॉन्च लोगों को सशक्त बनाने के लिए जियो की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जियो के हरियाणा में सबसे बड़े 4जी और 5जी नेटवर्क हैं । अपने 4जी नेटवर्क के अलावा, जियो राज्य में अपनी ट्रू 5जी सेवाएं भी तेजी से रोलआउट कर रहा है, जिससे 5जी से संचालित प्रौद्योगिकियों से लोगों को काफी लाभ मिलेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)