Haryana Top10: जेजेपी प्रमुख अजय चौटाला आज पहुंचेंगे फरीदाबाद, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 05:59 AM (IST)

डेस्क: फरीदाबाद में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला आज शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर जेजेपी के प्रदेश अध्यक्षव सरदार निशान सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

दुष्यंत चौटाला ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बोले- नुकसान वाले क्षेत्रों में जल्द दी जाएगी मुआवजा 

 सिरसा में घग्गर का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ओटू हेड पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही और उपायुक्तों को  नुकसान के आकलन के दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजा दी जाएगी। 

जनसंवाद कार्यक्रम में करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री, बाढ़ में जान गंवाने वालों के आश्रितों को दिया 4-4 लाख का चेक 

हादसा कैसे भी हो सकता है और उसमें किसी की भी जान जा सकती है। इस बार आई बारिश और बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है, जिसमें 35  लोगों की हरियाणा में अपनी जान गंवा दी। वहीं सीएम मनोहर लाल आज जनसंवाद कार्यक्रम में करनाल पहुंचे।  

अघोषित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जाखल का सांसद दुग्गल ने किया दौरा, कहा- नुकसान की होगी पूरी भरपाई

हरियाणा के कई जिले बाढ़ से उबरे ही थे कि बाढ़ दोबारा दस्तक दे दी है। सरकार और प्रशासन इस आसमानी आफत से निपटने की जुगत में लगी हुई है। इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल ने खंड जाखल के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर  हालात का जायजा लिया। 

भूपेंद्र हुड्डा ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, सरकार से पीड़ितों को 40 हजार रुपए मुआवजा देने की मांग की 

 हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुडा ने आज सिरसा जिला में बाढ़ ग्रस्त एरिया का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार ने बाढ़ से बचाव के लिए कोई प्रबंध नहीं किए। जिसके चलते आज प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। 

कुरुक्षेत्र में खाकी हुई दागदार, हेड कांस्टेबल ने थाने में किशोरी को बनाया हवस का शिकार 

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से पुलिस प्रशासन को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। बाबैन थाना में ख़ाकी धारी समाज के रक्षक ने ही थाना परिसर में बने महिला मित्र कक्ष में 16 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बना लिया। मामले में पीड़िता के परिजनों ने आरोपी हेड कॉन्सटेबल को कठोरतम सजा देने की मांग की है। 

चिंता: हरियाणा में फिर घटी बेटियों की संख्या, लिंगानुपात 917 से घटकर 906 पर आया 

हरियाणा में बेटों के मुकाबले बेटियों की संख्या फिर घट गई है। दिसंबर 2022 में 1000 बेटों पर बेटियों की संख्या 917 थी, जो जून 2023 में घटकर 906 पर आ गई। यानी लिंगानुपात 11 प्वॉइंट गिर गया। 6 माह में 2,50,523 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 1,31,461 लड़के व 1,19,062 लड़कियां हैं। 

सरपंच ने लिया ऐतिहासिक फैसला, हरियाणा के इस गांव में शराब बिक्री पर पूरी तरह से रोक 

आज की युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धंसती ही जा रही है। हालांकि सरकार, प्रशासन और पंचायतें अपने स्तर पर नशे से युवाओं को दूर रखने और अपने क्षेत्र में नशे की बिक्री पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठा रही है।  

पन्ना प्रमुख बैठक से पहले लगाई गई धारा 144, AAP नेता ने कसा तंज, बोले- कार्यक्रम की भीड़ पर भी लगेगी धारा ? 

महेंद्रगढ़ में बीजेपी के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के दौरान नारनौल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा महेंद्रगढ़ में धारा 144 लगाए जाने पर जिले के विपक्षी नेता भी मुखर होने लगे हैं । इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह भरगड एडवोकेट ने कड़े शब्दों में बीजेपी की निंदा की है साथ ही उन्होंने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। 

स्कूल न जाने पर मां ने डांटा तो नाराज होकर घर से चला गया बच्चा, 2 बहनों का इकलौता भाई है लापता छात्र 

 पानीपत शहर से चौथी कक्षा के छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। दरअसल छात्र को स्कूल न जाने पर मां ने डांट दिया। इसी बात से दुखी होकर वह घर से निकल गया। परिजनों ने यूपी में अपने पैतृक गांव सिसौनी तक बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।  

एशियन गेम्स में हरियाणा के पहलवान दिखाएंगे दम, ट्रायल में चयनित 12 Wrestlers  में से 11 हरियाणवी 

एशियन गेम्स के लिए सीनियर भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में हरियाणवी ही छाए रहे। बेटियों के साथ बेटों ने भी झंडे गाड़ दिए। प्रतियोगिता के लिए पहले दिन चयनित 12 सदस्यों में 11 पहलवान हरियाणा के हैं। चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल लिए जा रहे हैं। 

                   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static