BJP में हो चुका है JJP का विलय, कभी भी हो सकती है घोषणा : सुनैना चौटाला

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 10:34 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत): इनेलो महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि  गठबंधन में रहकर जेजेपी भी प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जजपा का भाजपा में विलय हो चुका है। अब सिर्फ इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। कभी भी इस बात की घोषणा हो सकती है। सुनैना चौटाला ने कहा कि सरकार की सहयोगी पार्टी जजपा कभी युवाओं के साथ तो कभी बुजुर्गों के साथ ठगी करती है। आने वाला समय इनेलो का होगा और इनेलो की परिवर्तन पद यात्रा के बाद पूरे प्रदेश की फिजा बदल जाएगी।

 

परिवर्तन यात्रा के जरिए हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने का होगा आगाज : सुनैना

 

दरअसल सुनैना चौटाला ने मंगलवार को दादरी में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन यात्रा को लेकर मंथन किया और सभी की ड्यूटियां भी लगाई। इस दौरान सुनैना ने कहा कि इनेलो विधायक व प्रधान महासचिव अभय चौटाला के नेतृत्व में मेवात के श्रृंगार गांव से 20 फरवरी को पदयात्रा शुरू की जाएगी। पदयात्रा 210 दिन की होगी और यह सभी जिलों के साथ-साथ विधानसभा कवर करते हुए कुरुक्षेत्र में पहुंचेगी। यहां महाभारत की युद्धस्थली पर हरियाणा में परिवर्तन लाने के लिए एक बड़ी रैली का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश में इनेलो की सरकार लाने का आगाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा में परिवर्तन लाने की कवायद की जा है। इस कड़ी में जिला स्तर पर टीमें बनाकर पदयात्रा के लिए रूट मैप तैयार किया जा रहा है।'

 

जजपा पर युवाओं और बुजुर्गों के साथ धोखा करने का लगाया आरोप

 

सुनैना ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। दुष्यंत-दिग्विजय चौटाला ने 75 प्रतिशत रोजगार देने के नाम पर युवाओं से ठगी की और 5100 रूपए बुढ़ापा पेंशन देने का दावा कर बुजुर्गों की मौजूदा पेंशन को भी काटने का काम किया है। सुनैना ने कहा कि पेपर लीक करवाने में भी जजपा का अहम रोल रहा है। हरियाणा के उपचुनावों में जजपा का झंडा, डंडा और उम्मीदवार गायब रहा। ऐसे में स्पष्ट हो गया कि जजपा का भाजपा में विलय हो चुका है, घोषणा बाकी रह गई है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा द्वारा इनेलो अपने पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेगी और ऐतिहासिक यात्रा प्रदेश में बदलाव लाएगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static