जेजेपी नेता राज सिंह दहिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - चाबी उनकी पार्टी की नहीं कांग्रेस की गुम हो चुकी है
punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2023 - 08:23 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना-सोनीपत रोड पर स्थित सिंचाई विश्राम गृह में जन नायक जनता पार्टी की गोहाना और बरोदा हल्के की संयुक्त मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सोनीपत जेजेपी इकाई के ज़िला प्रधान और पूर्व ज़िला परिषद के चेयरमैन राज सिंह दहिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मीटिंग में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन नायक जनता पार्टी 20 अक्तूबर से लेकर 30 नवंबर तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाएगी। इस सवा महीने तक चलने वाले सदस्यता अभियान में सोनीपत ज़िले की जेजेपी इकाई द्वारा 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारण किया गया।
दहिया ने कहा उनकी पार्टी की रैली शिखर में एक सफल रैली का आयोजन किया। राजस्थान चुनाव में उनकी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और दस से ज्यादा सीटों पर जीतने का काम करेंगे। इस दौरान राज सिंह दहिया ने कहा चाबी उनकी पार्टी की नहीं, कांग्रेस पार्टी की गुम हो चुकी है। उनकी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी और दोबारा से सरकार बनने का काम करेगी। इस दौरान दहिया ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हरियणा में आम आदमी पार्टी का कोई संगठन नहीं है। गोहाना को जिला बनने की बात पर गोल मोल जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि एक नया जिला बनने पर काफी खर्च बढ़ता है।
मीटिंग में ज़िला अध्यक्ष राज सिंह दहिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं मज़बूती, लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। दहिया ने सभी नवनियुक्त हल्का अध्यक्षों को अपने-अपने हल्के के प्रत्येक गाँव से ताऊ देवीलाल की विचारधारा और दुष्यंत चौटाला की सोच में आस्था और विश्वास रखने वाले कर्मठ और मेहनती लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर संगठन में ज़िमेदारी सौंपते हुए कार्यकारिणी बनाने के दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने गाँव के प्रत्येक बूथ पर एक एक योद्धा व एक-एक सखी के अभियान को भी पूर्ण करने के आदेश दिये, ताकि आने वाले चुनावों में ‘मिशन दुष्यंत-2024’ को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अगुवाई में किसान, मज़दूर, महिला, कर्मचारी, छोटे दुकानदार, युवा और छात्रो के हितों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के विकास रथ को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)