JJP कार्यकर्ताओं को कांग्रेस व इनेलो के लोग दे रहे धमकी, चाचा अभय के इशारे पर हो रहा हमारा विरोधः दिग्विजय

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 07:10 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): डबवाली में जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के विरोध में अब नया मोड़ आ गया है। दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया है कि यह जो भी उनका विरोध हुआ है। वह उनके चाचा अभय सिंह चौटाला के इशारे पर किया गया है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा के कार्यकर्ताओं को इनेलो वे कांग्रेस के लोग फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर धमकियां देने का काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने ने अपने चाचा अभय चौटाला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभय चौटाला ने इन लोगों को मेरे ऊपर हमला करने के लिए भेजा था। दिग्विजय चौटाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह के बदमाश किसान यूनियन का झंडा लेकर हमारा विरोध करेंगे तो जेजेपी के किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन बदमाशों का डटकर विरोध करेंगे। दिग्विजय चौटाला सिरसा में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकारणी की मीटिंग चंडीगढ़ में चल रही है। कल -परसो तक एक नाम आने की उम्मीद है।  नवरात्रों में जजपा बाकी लोकसभा कैंडिडेट सहित चंडीगढ़ में भी अपना उम्मीदवार उतारने का काम करेगी। 

PunjabKesari

जेजेपी नेता ने जेजेपी का विरोध करने वालों की उक्त फोटो जारी कहा कि ये लोग कांग्रेस और इनेलो से जड़े लोग है। एक षडयंत्र के तहत विरोध किया जा रहा है। 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब उनके विरोध की खबर मीडिया में चली, उसके बाद यह साफ हो गया कि जो लोग विरोध करने आए थे। वह कांग्रेस और इनेलो के लोग थे दिग्विजय ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग अभय सिंह चौटाला द्वारा भेजे गए थे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह किसी किसान संगठन से जुड़े हुए लोग नहीं थे। यह लोग भाड़े के लोग थे जिन्हें अभय चौटाला ने पिछली रात अपनी कोठी पर बुलाकर इस साजिश को रचने का काम किया। वहीं इनेलो और जजपा के एक होने के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर ओमप्रकाश चौटाला कहेंगे तो भी एक हो सकते हैं।

दिग्विजय ने कहा कि अजय सिंह चौटाला इस मुद्दे पर सकारात्मक जवाब देते हैं लेकिन अभय चौटाला नकारात्मक  जवाब देते हैं उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला ने ही अजय सिंह चौटाला के परिवार के लोगों को इनेलो से निकला था और चौटाला साहब अजय सिंह के परिवार को वापस बुला भी सकते हैं उन्होंने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला अजय सिंह परिवार के आदरणीय थे आदरणीय है और आदरणीय ही रहेंगे।  वहीं दिग्विजय चौटाला ने अभय सिंह चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि अभय चौटाला और उनके दोनों बेटे राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने  गए थे। वहीं उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था। इसके साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कहा कि करनाल लोकसभा चुनाव में जेजेपी मनोहर लाल के सामने मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static