धरने में शिरकत कर रहे किसानों के लिए लगाया जा रहा जूस का लंगर

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 04:23 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा के सोनीपत सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आपनी मांगो को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। आज 9वें दिन में किसान आंदोलन प्रवेश कर गया है। किसान आंदोलन से अलग अलग तस्वीरें सामने रही है। आंदोलन में उत्तर प्रदेश से गन्ना तो पंजाब से गन्ने का कोल्हू ,हरियाणा से नीबू और अदरक का जूस आंदोलन में अहम रोल निभा रहा है। दोपहर में गन्ना का जूस पीकर आंदोलन में उत्तर प्रदेश , पंजाब व हरियाणा के किसान शिरकत कर रहे है।जूस बनाकर पिलाने वाले किसानों का कहना जब तक नहीं होगी मांग पूरी जब तक संघर्ष जारी रहेगा।

किसान आंदोलन में अलग- अलग तस्वीरे अन्दोलन को मजबूती दे रही है। सिंघु बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश से गन्ना तो पंजाब से गन्ने का कोल्हू ,हरियाणा से नीबू और अदरक का जूस आंदोलन में अहम रोल निभा रहा है। दोपहर में गन्ना का जूस पीकर आंदोलन में उत्तर प्रदेश ,पंजाब व हरियाणा के किसान शिरकत कर रहे है। जूस बनाकर पिलाने वाले किसानों का कहना की वो आंदोलन में जब तक डटे हुए है।हम उतर प्रदेश से गन्ना लेकर आये है और पंजाब से गन्ने का कोल्हू आया है। जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नही करेगी जब तक हम यही रहेंगे। दिन कितने भी लग जाये हमे कोई दिकित नही है। मनदीप सिंह ने कहा कि  पंजाब से लेकर पहुंची है ट्रैक्टर और गन्ना यहां पर बैठे किसानों को जूस पिला रहे है । 

15 घंटे का सफर कर सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे हैं और यहां पर अब गन्ने का जूस हम अपने किसानों को पिला रहे हैं अपने संघर्ष भी यहां पहुंचे हैं और जब तक जारी रहेगा हमेशा ही जूस बनाते रहेंगे चलाते रहेंगे लगातार सरकार की मीटिंग का दौर चल रहा है और हम भी देख रहे हैं कि लगातार मीटिंग हो रही है अपनी लगातार किसानों को पिलाते रहेंगे। पंजाब से आए कुलदीप सिंह ने कहा कि पंजाब के मोगा से हम यहां पहुंचे हैं और पंजाब की धरती से धरना लेकर आए हैं और अपने किसानों को हम गन्ने का जूस पिला रहे हैं हमेशा दिल्ली और पंजाब की लगती रहती है हमेशा पंजाब संघर्ष करता रहता है। पंजाब पर हमेशा जुलम हुआ है अबकी बार जब पंजाब के किसान दिल्ली में पहुंचे हैं तो इस लड़ाई को जीत कर ही जाएंगे पंजाब बाबा नानक दी तो धरती है।

उन्होंने लंगर चलाया था और यह लंगर जारी रहता है जब तक पंजाब को जीत नहीं मिलती जो उसका लंगर जारी रहेगा। पंजाब के लंगर कभी बंद नहीं होते यहां पर हर चीज का लंगर लगा है किसानों के बीच चारों तरफ कई खाने का लंगर तो कहीं जूस का लंगर जारी है हर तरह के लंगर जारी है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static