Karnal : NH पर केंटर और केमिकल से भरे टैंकर की भयानक टक्कर, 3 लोग घायल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 03:32 PM (IST)

करनाल : करनाल नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब लोहे के सामान से भरे केंटर ने केमिकल से भरे ट्रक टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद केमिकल से भरा ट्रक हाइवे पर पलट गया। साथ ही लोहे से भरा कंटेनर भी बुरी तरह से  क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2-3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हाईवे से साइड हटाने का कम शुरु कर दिया। 

घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज दर्शन सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसके बाद यहां पहुंचे तो देखा कि आईटीआई चौक के नजदीक एक केंटर ने दूसरे टैंकर को टक्कर मारी थी। हादसे में टैंकर चालक भी घायल हो गया था। वहीं टैंकर में किसी तरह का केमिकल मौजूद है जिसके बारे में पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 से 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। 

PunjabKesari

फिलहाल एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। इस हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई थी लेकिन पुलिस ने तुरंत पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से हाइवे की साइड लाइन से चलवा दिया, वहीं हाइड्रा की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को भी हाईवे से साइड करवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static