करनाल मे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कैंटर में लगी आग, 70 श्रद्धालु सवार होकर जा रहे थे बागड़ धाम; एक की मौत...20 घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 08:35 AM (IST)

करनालः हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कैंटर में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से भयानक आग लग गई।  इस दौरान मदद के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, घरौंडा के मिनी बायपास के पास हादसा हुआ। कैंटर में सवार 60-70 श्रद्धालु राजस्थान में स्थित बागड़ धाम जा रहे था। कैंटर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कैंटर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार उसके संपर्क में आ गई।  और भयानक आग लग गई। देखते ही देखते कैंटर में सवार महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत लोग 20 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।  इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों की चीख-पुकार सुनकर एक स्थानीय निवासी उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा, ''हालांकि, उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।'' अधिकारी ने बताया कि कैंटर के ऊपर एक अतिरिक्त फ्रेम पर लोहे का पाइप लगा था, जो ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। उन्होंने कहा कि घायलों को करनाल और पानीपत के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना का भयावह मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। करनाल के अस्पताल के एक चिकित्सक ने संवाददाताओं को बताया कि कुछ लोगों को हृदय धड़कन संबंधी अनियमितता, निम्न रक्तचाप और शरीर में दर्द की शिकायत है। 











 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static