Karnal : सफाईकर्मियों का समर्थन करना पड़ा महंगा...सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 04:41 PM (IST)
करनाल : हरियाणा में एक तरफ जहां सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इसी बीच इस हड़ताल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक इंस्पेक्टर को मंहगा पड़ गया। पोस्ट करने को लेकर उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इस संबंधी हरियाणा सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय, पंचकूला की ओर से आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि अमित कुमार सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर और करनाल वाल्मीकि भवन के अध्यक्ष भी हैं, और वह सोशल मीडिया पर वाल्मीकि समाज और वाल्मीकि भवन से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं।अमित कुमार की तैनाती नूंह में थी, जबकि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय अब सिरसा निर्धारित किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)