केजरीवाल भ्रष्टाचार का पैसा हरियाणा में उड़ा रहे है : डा. तंवर

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 11:18 AM (IST)

जींद(पंकेस): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली में भ्रष्टाचार से कमाए पैसे को हरियाणा में उड़ाने में लगे हुए हैं। प्रदेश में नगर निगम चुनावों को लेकर डा. तंवर इस पक्ष में हैं कि कांग्रेस इन चुनावों को पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़े। जींद पहुंचे डा. अशोक तंवर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल ने 4 साल हरियाणा को लेकर कुछ नहीं किया। वह हरियाणा के हितों के खिलाफ ही एस.वाई.एल. नहर के पानी के मसले पर बोले। 

अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक देखकर अरविंद केजरीवाल हरियाणा में सक्रिय हुए हैं और दिल्ली में भ्रष्टाचार से कमाए पैसे को हरियाणा में उड़ाने में लगे हुए हैं। प्रदेश की जनता केजरीवाल जैसे मतलबी और ईमानदारी के चोले में भ्रष्टाचार मचाने वालों को कभी मुंह नहीं लगाएगी। हरियाणा में नगर निगम चुनावों पर डा. तंवर ने कहा कि वह और पार्टी कार्यकर्ता इन चुनावों को पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़े जाने के पक्ष में हैं। कांग्रेस आलाकमान को इस भावना से अवगत करवाया जाएगा। 

उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस हाईकमान पार्टी चुनाव चिन्ह पर नगर निगम चुनाव लडऩे को मंजूरी देगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लेकर डा. अशोक तंवर ने कहा कि विज ने प्रदेश हित में कुछ नहीं किया है। जींद में मैडीकल कालेज निर्माण की झूठी घोषणा सरकार ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Related News

static