केजरीवाल सविंधान व कानून की कसम खाने के बावजूद भी दोनों की उलंघना करने में व्यस्त थे: तरुण भण्डारी

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 11:20 AM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): दिल्ली के सी एम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सी एम हरियाणा के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भण्डारी ने कहा है कि केजरीवाल लुकाछुपी का खेल रच समन की लगातार तोहिन कर रहे थे।केजरीवाल सविंधान व कानून की कसम खाने के बावजूद भी दोनों की उलंघना करने में व्यस्त थे।कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं।उन्होंने कहा कि बिना किसी बात के विरोध करने की आदत का अनुसरण केजरीवाल द्वारा किया जा रहा था।दिल्ली के शराब घोटाले में अगर वह दोषी नही हैं तो छुपते क्यों फिर रहे हैं। 

भण्डारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा कानून का मजाक बनाने की कौशश की गई।कानूनी तौर पर हाई कोर्ट से कोई भी रिलीफ न दिए जाने पर ई डी को यह कदम उठाने पड़े।केजरीवाल केवल झूठ का व्यापार करते हैं।लोगों को गुमराह करने पर सक्रिय रहते हैं।उनका कोई आधार नही है।जनता को दी जाने वाले सुविधाओं की आड़ में घोटाले कर आम आदमी पार्टी धनबल के बलबूते पर सत्ता चला रही है।दिल्ली के डिप्टी सी एम मनीष शशोदिया व अन्य नेता पहले जेल की सलाखों में है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static