खाकी पर दाग, पीड़िता बोली- न्याय न मिला तो पुलिस स्टेशन के बाहर करूंगी आत्मदाह

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 10:28 AM (IST)

रेवाड़ी (मोहिंदर भारती):खटटर सरकार महिलाओं के प्रति कितनी सवेदनशील है इसका जीता जागता उदाहरण रेवाड़ी में देखने को मिल रहा है। यहां एक दुष्कर्म पीड़िता पिछले कई दिनों से एक थाने से दूसरे थाने तथा एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के चक्कर लगा रही है, लेकिन किसी ने भी इसकी फरियाद नहीं सुनी। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है और सरकार की महिलाओं के प्रति वेदनशीलता पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है।
PunjabKesari
पीड़ित युवती ने हरियाणा पुलिस के एक जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी के इस जवान ने मुंह बोली बहन को एक बार नहीं कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी पुलिसिया रौब दिखाते हुए बच्चे के सामने चुप रहने को कहा करता था। बस इसी के चलते काफी समय तक पीड़िता चुप रही, लेकिन अब उसके सब्र का बांध टूट गया। पहले उसने एस.पी. को शिकायत दी। फिर एस.पी. ने उसे रामपुरा थाने को भेज दिया, जहां उसको कई दिनों से चक्कर कटवाने के बाद समझौते के लिए दवाब बनाया जा रहा है। पीड़िता 20 दिन बीत जाने के बावजूद आज भी न्याय के लिए भटक रही है। लेकिन पुलिस उस पर समझौते के लिए दवाब बना रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static