"जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष": अंकित बालियान हत्याकांड में खाप चौधरियों का बड़ा कदम, 7 को होगी आर-पार की वार्ता
punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 11:11 AM (IST)
शामली: हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर खाप चौधरी सात अक्तूबर को शामली पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे। खाप चौधरियों ने वांछित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पांच अक्तूबर तक पुलिस प्रशासन को समय दिया था।
गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी ने बताया कि किसान भवन सिसौली में भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती के अवसर पर चार अक्तूबर से छह अक्तूबर तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है।
छह इसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के व्यस्त होने के कारण अक्तूबर को प्रस्तावित अधिकारियों से वार्ता और खाप चौधरियों की बैठक अब सात अक्तूबर क़ो होगी। अंकित के पिता सतबीर फौजी ने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक प्रयास जारी रहेंगे। हरियाणवी गायक अंकित की 26 अगस्त को शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से बाहर निकलते समय फायरिंग कर हत्या कर दी थी।