खट्टर सरकार ने 47 साल बाद टोहाना क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 08:57 AM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला):लगभग 47 साल पहले निजी संस्थान के रूप में पहचान में आए इन्दिरा गांधी कॉलेज जो अब राजकीय महाविद्यालय है। कॉलेज में बी.एस.सी. के लिए दाखिले शुरू कर दिए गए है, जिसके संदर्भ में कॉलेज प्रशासन को शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला की ओर से बी.एस.सी (मेडिकल व नॉन मेडिकल) की कक्षाएं शुरू करने के लिए अनुमति पत्र प्राप्त हो चुका है।

कॉलेज द्वारा गुरूवार को लड्डू बांटकर इस खुशी का इजहार किया गया। कॉलेज प्राचार्य में दोनो ही संकायों में 20-20 सीटों की मंजूरी प्रदान की गई है। अब विद्यार्थियों को बी.एस.सी करने के लिए अपने शहर से बाहर हिसार, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र व जींद जाने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस बारे में कॉलेज प्राचार्य रणधीर सिंह ने बताया कि 47 साल पहले यह कॉलेज शुरू हुआ था जिसे सरकार ने 10 साल बाद अपने अंडर में ले लिया था। उसके बाद से ही कॉलेज में बी.एस.ई. शुरू करवाने की मांग उठाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि विधायक सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री जी से बात कर इसे पास करवाया, जिसके बाद इसकी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होने बताया कि 40 सीटो की मंजूरी मिली है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static