केंद्रीय मंत्री बनने के बाद खट्‌टर का पहला हरियाणा दौरा: सोनीपत में बोले- विधानसभा में निकालेंगे लोकसभा की कसर

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 11:59 AM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : मोदी सरकार में आवास एवं शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बने मनोहर लाल खट्‌टर पहली बार हरियाणा आए हैं। वे सबसे पहले सोनीपत पहुंचे। जहां भाजपा वर्करों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे पानीपत के लिए के लिए रवाना हो गए हैं। यहां भी उनका 4 जगहों पर स्वागत होगा। इसके बाद करनाल में उनकी जनसभा होगी। खट्‌टर लगातार दो बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। इस लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उनसे इस्तीफा दिलवाकर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाया। करनाल से जीतने के बाद मोदी सरकार में उन्हें 2 मंत्रालय दिए गए।

PunjabKesari
 
विधानसभा में निकालेंगे लोकसभा की कसर

सोनीपत पहुंचे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सबसे पहले हरियाणा के साथ-साथ सोनीपत के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का धन्यवाद किया कि हरियाणा से तीन सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने दावा किया कि जैसे केंद्र में बीजेपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई, वैसे ही हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जो पसीना लोकसभा चुनावों में बहाया है। उस पसीने को सूखने ना दें, ये विधानसभा में काम आएगा। हरियाणा में अबकी बार लोकसभा में कसर रह गई है, लेकिन इसको विधानसभा में पूरा कर देगे। कांग्रेस ने संविधान को झूठ बोलकर हमारे पक्ष को बहका दिया। हमें उनको समझाना होगा। हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने का झूठा प्रचार प्रसार कर रही है। वहीं सोनीपत बीजेपी कार्यालय के बाहर उनका जोरदार स्वागत करने खड़े कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों के बीच तू तू मैं मैं हो गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static