महिला ने मदद के बहाने गर्भवती से बढ़ाई नजदीकियां, तीन दिन बाद दुधमुंही बच्ची को लेकर हुई फरार (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 04:27 PM (IST)

अंबाला : शहर के जिला नागरिक अस्पताल से एक दुधमुंही बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। जहां 17 जून को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। अपहरणकर्ता ने मदद के बहाने महिला से बच्ची को गोद में लिया और मौके से फरार हो गई। फिलहाल बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपहरणकर्ता की अंतिम लोकेशन अंबाला के सिंघवाला आई थी। हालांकि बाद में उसका फोन बंद हो गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बहराइच निवासी बिंदू को 14 जून को उसके पति प्रवीण ने जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था। उसी दिन एक महिला बिंदू के संपर्क में आई। उसने बिंदू से कहा कि वह उसकी डिलीवरी में मदद करेगी वह उसके लिए चाय इत्यादि भी ला रही थी। 19 जून को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे महिला कहने लगे कि उसे दवा लेकर आनी है। उसने बच्ची को गोद में लिया हुआ था। इसके बाद वह वापस नहीं आई कुछ देर इंतजार के बाद उन्हें शक हुआ और महिला की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

मामले में पुलिस की शक की सुई हर तरफ घूम रही है। महिला की छठी संतान होने के कारण अपनों को भी शक की निगाह से देखा जा रहा है। उधर जो महिला खुद को गर्भवती बता रही थी, वह बच्ची के अपहरण के बाद उसे ले जाती नजर आ रही है लेकिन फुटेज में ऐसा नहीं लग रहा कि वह गर्भवती थी।

10 अप्रैल को भी बची का गला घोंटने का किया था प्रयास बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल में इससे पहले इसी तरह 21 दिन की नवजात का गला घेंटने का प्रयास किया गया था। हालांकि बच्ची की मां समय पर पहुंच गई और उसकी जान बच गई थी। 40 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने ही बच्ची का गला घोंटने का प्रयास किया क्योंकि वह बेटा चाहता था। मासूम के गले पर निशान भी पाए गए थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static