किशोर ने फांसी लगा जीवन लीला की समाप्त, पिता ने 4 लोगों पर लगाया आत्महत्या करने का आरोप
punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 02:38 PM (IST)

कैथल : जिले में नाबालिग किशोर ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नाबालिग के पिता ने एक महिला व तीन अन्य पर उसके बेटे का शारीरिक शोषण कर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
मृतक किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि पूजा देवी, सुमन, टीटू व दीपक ने उसके बेटे को मानसिक रूप से परेशान किया था। महिला पूजा पर उसके बेटे का शारीरिक शोषण करने का आरोप है। यह महिला अपने पति से अलग रहती है। इस महिला ने कई आरोप लगाकर युवक के परिजनों की पुलिस में शिकायत दी थी। जिसमें फैसला लिया गया कि दोनों एक दूसरे को परेशान नहीं करेंगे। इसके बाद घर जाकर किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके पिता ने पूजा सहित उक्त तीन अन्य पर उसके बेटे को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगी रोक हटाई गई

बदायूं: ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर से हुई बाइक सवार मां-बेटे की मौत: न पुलिस पहुंची न एम्बुलेंस... सीमा विवाद में उलझा रहा मामला

नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, पीड़ित बोला-1 करोड़ की फिरौती नहीं देने के लिए किया हमला