अंबाला में युवक पर चाकू से हमला, कम स्पीड में बुलेट चलाने की दी थी नसीहत, बदमाशों ने की मारपीट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 12:22 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर)हरियाणा के अंबाला में होली के दिन युवक को बाइक कम स्पीड में चलाने की नसीहत देनी एक युवक को भारी पड़ गई। बुलेट सवार ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला युवक की धुनाई कर दी। उस पर चाकू से भी हमला कर दिया। युवक के शरीर पर 5 जगह चोटें आई हैं। उसे अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अंबाला कैंट थाने में हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अंबाला कैंट की वाल्मीकि बस्ती निवासी गौतम ने बताया कि वो होली के दिन नमस्ते चौक पर ऑटो के पास खड़ा था। इसी बीच नमस्ते चौक की तरफ से कच्चा बाजार निवासी अभिषेक उर्फ अभि बुलेट से तेज स्पीड में आ रहा था। उसने बाइक को आराम से चलाने की नसीहत दी थी। आरोपी उसे गालियां देने लगा। देखते ही देखते बाइक पर उसके अन्य दोस्त भी आ गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

छूरी की टांग पर किया हमला

शिकायतकर्ता ने बताया कि अभिषेक ने अपनी जेब से छुरी निकाली और उसकी दाईं टांग पर वार कर दिया। उसके साथियों ने थप्पड़-मुक्के भी मारे। जिसके बाद उसकी टांग से काफी खून बहने लगा। आवाज सुन उसकी भाभी और भाई ने मौके पर पहुंचकर उसे छुड़ाया। इतनी ही नहीं बल्कि जाते हुए आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे भी गए।

हमले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल का इलाज करवाया। जांच अधिकारी ने बताया हमले में युवक के शरीर पर 5 जगह चोट लगी हुई मिली हैं। अंबाला कैंट थाना की पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके धारा 323, 324, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static